- रायपुर :दिनांक 09 जुलाई 2019 कल बुधवार को मिलिये मंत्री से कार्यक्रम मे खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण ,संस्कृति योजना और सांख्यकी मंत्री अमरजीत भगत दोपहर 12.बजे से राजीव भवन में बैठेंगे। इस दौरान मंत्री अमरजीत भगत अपने विभाग से संबधित समस्याओं का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियो और जनसामान्य से आवेदन प्राप्त कर विभाग से संबधित शिकायत एवं सुझाव पर आवश्यक कार्यवाही करेंगे।
इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने दी।