बस्तर : छत्तीसगढ़ के बस्तर में महतारी वंदन योजना में सनी लियोन के नाम से बैंक खाता खोल दिया गया। जहां टेलूर गांव में एक्ट्रेस सनी लियोन महातारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही है। इतना ही नहीं सनी लियोन के पति का नाम पर पोर्नस्टार जॉनी सिंस का नाम लिखा है.

पिछले 10 महीने से लगातार हर महीने ₹1000 रुपये भुगतान किया गया है। इसका स्क्रीनशॉट भी सामने आया है.सोशल मीडिया पर यह स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है.