रायपुर : दिनांक 07 जुलाई 2019, राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पटेल ने अपने शोक सन्देश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को वहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।