आरंग में भाजपा का दीपावली मिलन समारोह आज

Chhattisgarh

आरंग: गुरुवार को भाजपा आरंग विधानसभा परिवार द्वारा दीपावली मिलन समारोह सांस्कृतिक भवन,पंचमुखी महादेव रोड में आयोजित किया जा रहा है।इस समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरु बालदास साहेब,पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह,भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग,धरसीवां विधायक अनुज शर्मा,अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू,पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय,संजय ढीढी सहित भाजपा के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस भव्य आयोजन को लेकर अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने खुद ही मोर्चा संभाला हुआ है।गुरु खुशवंत साहेब लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे है और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में लगे हुए है।उन्होंने आरंग विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनों से दीपावली मिलन समारोह में शामिल होने का आग्रह कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *