रायपुर : दिनांक 03 जुलाई 2019, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में राज्य शासन के पास नवीन जिला बनाने के संबंध में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।उन्होंने बताया कि विभाग की अवर सचिव लकड़ा द्वारा सेवानिवृत्त होने के एक दिन पूर्व बिना सक्षम अधिकारी से अनुमोदन प्राप्त किये बिना नवीन जिले बनाने के संबंध में प्रस्ताव हेतु जिले कलेक्टर और संभाग आयुक्त को पत्र लिख दिया गया। इसकी जांच की जा रही है।