रायपुर : बिगड़ती कानून व्यवस्था और कवर्धा में लोहरीडीह की घटना को लेकर कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया,लोगों को समर्थन देने को पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने अपील किया ,दुकानदारों को समर्थन की अपील की।
कांग्रेस के बंद पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा घटनाओं पर राजनीति करना कांग्रेस का काम है,कानून व्यवस्था पर विष्णुदेव साय सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति रखती है सरकार कठोर से कठोर फैसले लेने में संकोच नहीं कर रही है जो भी किसी भी घटना में दोषी होगा वो बचेगा नही।कानून व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में कांग्रेस राजनीति करना बंद करे।