सदस्यता अभियान वैचारिक प्रतिबद्धता का उत्सव – मंत्री केदार कश्यप

Chhattisgarh

नारायणपुर। भारतीय जनता पार्टी इन दिनों सदस्यता अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान को लेकर विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम हो रहे हैं। उसी क्रम में आज नारायणपुर जिले के बंगलापारा वार्ड में संगठन पर्व के निमित्त सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वनमंत्री व नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने कहा की सदस्यता पर्व हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्सव की तरह है। हम सभी अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की रीति नीति से परिचित करवाकर उन्हें संगठन से जोड़ें। इसके लिए हमें सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी दृष्टि रखनी होगी।

केदार कश्यप ने कहा, भाजपा सामाजिक समरसता व सदभाव के मंत्र पर आगे बढ़ती है, हमारे लिए जनकल्याण का मार्ग अंत्योदय का है, इसलिए भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी राष्ट्र व संगठन हित में परिश्रम और त्याग से पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा, आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, यह हमारी विचारधारा के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम, भाजपा नेता बृजमोहन देवांगन, गौतम गोलछा, जयप्रकाश शर्मा, जैकी कश्यप, नरेंद्र मेश्राम, मो. फिरोज, प्रशांत सिंह, लालू पोटियावाला, राजेंद्र प्रजापति, आनंद नेताम, गुलाब बघेल, अतुल नेताम, रीता मंडल, प्रभा महंत, केसर निषाद, बबीता ठाकुर, भगवती हलधर, देवली पोटाई, महेश्वरी कवाची, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *