प्रदूषण और शराब की समस्या  को लेकर मैं केंद्र स्तर तक की राजनीति करूंगी : डोमेश्वरी वर्मा

Chhattisgarh

रायपुर : राजधानी रााायपुर की जिला पंचायत के अध्यक्ष नव निर्वाचित डोमेश्वरी वर्मा पूर्व में  टेकारी की सरपंच थी ,डोमेश्वरी वर्मा ने कहा कि मेरी प्राथमिकता सड़क पानी बिजली तो है ही दो महत्वपूर्ण विषय मेरे क्षेत्र में आते हैं  जनता त्रस्त है। प्रदूषण और शराब की समस्या  को लेकर मैं केंद्र स्तर तक की राजनीति करूंगी। इसका निदान अति आवश्यक रूप से किया जाए क्योंकि राज्य में कांग्रेस की सरकार है कांग्रेस एक परिवार है और इसी अवधारणा के साथ चलता है यहां हर व्यक्ति परिवार का सदस्य होता है कोई भी विरोधी नहीं होता और उसी अवधारणा को लेते हुए मैं भी चल रही हूं जिला पंचायत रायपुर का नाम देश में करना है और जिसके लिए जनता का स्नेह और आशीर्वाद मुझे प्राप्त हुआ है उसे मैं कभी भी टूटने नहीं दूंगी, यह विश्वास जनता जनार्दन को मैं देना चाहती हूं मैं उनकी बेटी हूं हर स्तर पर उनका काम करूंगी, जनता चुनाव में विवाद की स्थिति पर कहा की निर्वाचन की प्रक्रिया बहुत अच्छे ढंग से छत्तीसगढ़ में की जाती है उसका पालन सभी को करना चाहिए किसी भी प्रकार का मतभेद या मनभेद करना उचित नहीं है। यह बात डोमेश्वरी वर्मा ने फोन  पर बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *