बिग ब्रेकिंग : भाजपा सरकार की पहली विदेश यात्रा पर श्रीरामचरित मानस हाथ में लेकर निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Chhattisgarh

नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री अरुण साव कल नई दिल्ली से अमेरिका प्रवास पर रवाना हो गए हैं। अमेरिका के लिए फ्लाइट पकड़ते समय श्री साव दिल्ली एयरपोर्ट पर हाथ में श्री राम चरित मानस लिए हुए एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए दिखे, इस दौरान उनके साथ सेक्रेटरी कमलप्रीत सिंह भी थे।

एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) द्वारा अमेरिका में आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेने गए हैं उप मुख्यमंत्री साव। इसमें सड़क तकनीक और परियोजनाओं को लेकर चर्चा होगी। यह उप मुख्यमंत्री साव का पहला अध्ययन दौरा है।

9 महीने पहले बनी भाजपा सरकार के पहले शासकीय विदेश दौरे में जाते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाथ में रामचरित मानस लेकर जाते दिखे।

श्री राम के नाम से बनी सरकार ने पहला शासकीय दौरा श्रीराम के साथ करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि अरुण साव लगातार हर दौरे, भाषण में भी राम नाम का प्रयोग करते हैं।

उप मुख्यमंत्री साव इस अमेरिकी दौरे में सेमिनार के अलावा न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन सहित कई शहरों में जाकर छत्तीसगढ़ के लिए सड़क परियोजना की उन्नत तकनीक का अध्ययन करेंगे, और उसे छत्तीसगढ़ में लागू करने पर चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *