भाजपा आरंग विधानसभा स्तरीय सदस्यता अभियान 2024 महापर्व का हुआ शुभारंभ* विधायक गुरु खुशवंत साहेब से प्रभावित युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

Chhattisgarh

आरंग! आरंग विधानसभा अंतर्गत आरंग नगर के अम्बेडकर भवन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज विधानसभा में एक विशेष सदस्यता अभियान महापर्व का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं सदस्यता महा- अभियान प्रभारी श्रीमती विजया रहाटकर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई, उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को पुनः सदस्यता दिलाई व साथ मे नए सदस्य भी बनाए, इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों का शिक्षक दिवस के अवसर पर साल व श्री फल से सम्मान भी किया गया।

आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने राष्ट्र के प्रगति पथ पर मोदी जी साथ चलने भाजपा से जुड़ने के लिए उपस्थित जनों से भाजपा सदस्यता के लिए 8800002024 पर कॉल कर सदस्यता ग्रहण करने का अपील किया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री व सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंह देव,सहप्रभारी व सांसद महासमुंद रूपकुमारी चौधरी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ,अभियान के सदस्य व प्रदेश अध्यक्ष अजा. मोर्चा नवीन मार्कण्डेय, जिला प्रभारी अशोक पांडेय, जिलाध्यक्ष श्याम नारंग, जिला महामंत्री द्वय अनिल अग्रवाल, छोटेलाल सोनकर ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मंच के संयोजक अंजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष आरंग देवनाथ साहू, मंडल अध्यक्ष समोदा नंदकुमार साहू, मंडल अध्यक्ष मंदिरहसौद कृष्ण कुमार वर्मा सहित प्रदेश ,जिला व मंडल एवम मोर्चा प्रकोष्ठ के भाजपा कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *