आरंग के खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन समारोह

Chhattisgarh

रायपुर – राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आरंग में एक दिवसीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आरंग के खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में, छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री, टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने की। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में, बैडमिंटन, रग्बी, कबड्डी, हैंडबॉल, ताइक्वांडो और मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंत्री और विधायक ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार और शील्ड देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान आरंग पहुंचे मंत्री टंकराम वर्मा ने खेल गतिविधियों से संबंधित विभिन्न मांगों पर सहमति जताते हुए, विधायक के माध्यम से मांगों को पूरा करने की बात कही। तो वहीं विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि, खेल गतिविधियों में हमेशा आरंग आगे रहा है। हर साल यहां से नेशनल के खिलाड़ी निकलते हैं। छत्तीसगढ़ सहित आरंग में भी खिलाड़ियों के लिए बेहतर कार्य कराया जा रहे हैं। निश्चित ही आने वाले समय में खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *