दिल्ली : बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी को 25 साल तक कोई हिला नहीं सकता और बीजेपी अभी 25 साल तक सत्ता में रहेगी क्योंकि बीजेपी की जड़े मजबूत हैं, संगठन मज़बूत है.
अमित शाह ने ये भी कहा कि कांग्रेस जहां एक बार सत्ता में आ जाती है वहां दुबारा सत्ता में नहीं आती, जबकि बीजेपी जहां सत्ता में आती है वहां सत्ता से जाती नहीं है.
बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रता ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई.
बैठक में सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई, सदस्यता की टोली की घोषणा की गई. समय सारणी के विस्तार पर चर्चा हुई.
उन्होंने बताया कि 1 सितंबर से सदस्यता अभियान आरंभ होगा. 10 करोड़ लोगों को सदस्य बनाना टारगेट है. मिस्ड कॉल के माध्यम से बीजेपी से जुड़ पाएंगे.