थाना फरसेगढ़ की कार्यवाही में 01 मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार

Chhattisgarh

बीजापुर : बीजापुर से बड़ी खबर, पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत दिनांक 17/08/2024 को थाना फरसेगढ़ की टीम द्वारा फरसेगढ़ बाजार पारा से 01 मिलिशिया सदस्य बलदेव कुहरामी, पिता भीमा कुहरामी, उम्र 34 वर्ष, निवासी आलवाड़ा, थाना फरसेगढ़, जिला बीजापुर* को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार माओवादी दिनांक 15/05/2024 को सोमनपल्ली नाला के पास थाना प्रभारी फरसेगढ़ के वाहन में IED ब्लास्ट करने की घटना में शामिल था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दस हज़ार रुपये का इनाम उदघोषित था।

थाना फरसेगढ़ में गिरफ्तार माओवादी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *