0निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष  आकाश तिवारी,  गहोई वैश्य समाज अध्यक्ष  अशोक बानी, गणमान्य जनों ने जयन्ती पर राष्ट्रकवि डॉक्टर मैथिली शरण गुप्त को दी आदरांजलि

Chhattisgarh

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष  आकाश तिवारी,  गहोई वैश्य समाज के अध्यक्ष  अशोक बानी सहित राजधानी शहर के निवासी गणमान्यजनों द्वारा निगम संस्कृति विभाग द्वारा निगम जोन क्रमांक 3 के सहयोग से आयोजित संक्षिप्त पुष्पांजलि कार्यक्रम में राजधानी शहर रायपुर के जलविहार कॉलोनी उद्यान परिसर में राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त को उनकी प्रतिमा के समक्ष उनकी जयन्ती पर सादर नमन करते हुए उन्हें नगर निगम संस्कृति विभाग की ओर से आदरांजलि अर्पित की. निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष  आकाश तिवारी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की कविताएं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत हैं एवं उनकी कविताओं को बोलने, सुनने मात्र से ही व्यक्ति को जीवन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने आवश्यक सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त हो जाती है. राष्ट्रकवि डॉक्टर मैथिली शरण गुप्त की सभी रचनाएँ एवं कविताएं कालजयी हैं. उनकी कविताओं ने राष्ट्र के स्वतंत्रता संग्राम में देशवासियों में देश प्रेम के भाव जगाने का अद्वितीय योगदान दिया, जिसका ससम्मान स्मरण युगों – युगों तक किया जाता रहेगा. प्रत्येक नागरिक को उनकी जयन्ती पर उनकी कविताएं बोलने एवं सुनने का संकल्प राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने अवश्य लेना चाहिए. संस्कृति विभाग अध्यक्ष  आकाश तिवारी ने  गहोई वैश्य समाज के कैलेंडर गहोई दर्पण का विमोचन समाज के अध्यक्ष  अशोक बानी एवं समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *