आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब हुए शामिल

Chhattisgarh

आरंग/रायपुर-देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के आह्वान एवं भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश में पर भाजपा युवा मोर्चा आरंग विधानसभा द्वारा आयोजित आरंग विधानसभा स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा में विधायक गुरु खुशवंत साहेब  शामिल होकर सभी क्षेत्रवासियों को “हर घर तिरंगा अभियान” में सहाभागिता निभाने का आह्वान किया। विधायक गुरु खुशवंत साहेब तिरंगा रैली में बुलेट में सवार होकर हाथ में तिरंगा झंडा लहराते हुए यात्रा में सम्मिलित हुए थे।

गुरु खुशवंत साहेब विधायक आरंग के नेतृत्व में आयोजित बाइक रैली आरंग प्रवेश द्वार से सैकड़ों युवाओं के साथ दो पहिया वाहनों पर हाथ में तिरंगा झंडा पकडे हुए और भारत माता की जयकारे के साथ प्रारंभ हुआ। तिरंगा बाइक रैली कर्मा माता चौक, इंद्रा चौक, हरदेव लाल बाबा, बस स्टैंड, नेताजी चौक, हाईस्कूल,विधायक कार्यलय होते हुए सद्भावना भवन में समापन हुआ। इस अवसर पर अरुणढ़ती नगर में अरुन्धती देवी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई।

तिरंगा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की अखंडता अस्मिता और एकता का प्रतीक है। भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि पूरे देश के हर घर में 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा लहराएंगे। 14 अगस्त को हम विभाजन विभीषिका दिवस भी मनाएंगे। हम सभी बांग्लादेशी हिंदुओं के साथ खड़े हैं। कांग्रेस ने पहले हिंदुस्तान पाकिस्तान का बंटवारा किया और उसके बाद बांग्लादेश विभाजन भी करवाया। बांग्लादेश के एक करोड़ अल्पसंख्यकों के खिलाफ यदि कोई कार्यवाही होती है तो पूरा हिंदुस्तान उनके साथ खड़ा है और ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। आप सभी 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, प्रतिष्ठानो और खलिहनो में तिरंगा झंडा अवश्य लहरायें।

तिरंगा रैली में दीपक बैस जी जिला प्रभारी युवा मोर्चा,फनेद्र वर्मा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष,छोटे लाल सोनकर,कृष्णा वर्मा जी, गजेंद्र यादव, महेश यादव, गोविन्द वर्मा, विनोद साहू,वेद प्रकाश देवांगन, रामकुमार बैस, चेतन टंडन, अर्जुन सिन्हा, अमन बघेल, हितेश साहू,सहित युवा मोर्चा, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *