बिलासपुर में हवाई सेवा शीघ्र प्रारंभ करने की मांग : सांसद अरूण साव

Chhattisgarh

बिलासपुर : बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद अरूण साव ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान बिलासपुर में शीघ्र हवाई सेवा प्रारंभ करने की मांग की। इस दौरान  साव ने कहा कि बिलासपुर छत्तीसगढ़ का दूसरा बड़ा शहर है, यहॉ उच्च न्यायालय, एसईसीएल मुख्यालय, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, रेल्वे जोन, एनटीपीसी बिजली सयंत्र सहित अनेक उद्योग भी संचालित है। साथ ही क्षेत्र के लोगों की मांग के अनुरूप पूर्व में प्रदेश की तत्कालीन भाजपा सरकार ने इस ओर कदम उठाते हुए चकरभांठा हवाई अड्डे को विकसित कर इसे एयरपोर्ट बनाने के लिए तेजी से काम भी प्रारंभ किया गया था लेकिन कुछ खामियों के चलते इस काम में विलम्ब हो गया है। साव ने कहा कि जो भी तकनिकी समस्या है उसे तत्काल दूर से बिलासपुर में हवाई सेवा प्रारंभ किया जाये, जिससे इस सेवा का क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सके। साव ने बताया कि मैं इसके लिए प्रयासरत् हूॅ तथा बिलासपुरवासियों को जल्द ही हवाई सेवा उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *