छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव, डॉ. अरूण उरांव ने 11 लोकसभा सीटे जीतने रणनीति बनाने राजीव भवन में की बैठक : धनंजय सिंह ठाकुर

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 09 जनवरी 2019। लोकसभा आम चुनाव की तैयारी को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी द्वय डॉ. चंदन यादव, डॉ. अरूण उरांव ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में तीन बैठक ली। कांफ्रेंस हाल में पहली बैठक प्रदेश कार्यकारणी की हुयी जिसमें प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शामिल हुये। प्रदेश कार्यकारणी की दूसरी विस्तारित बैठक भूतल में हुई, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सचिव, सह-सचिव शामिल हुये। तीसरी बैठक कांग्रेस हाल में हुई जिसमें संचार विभाग, प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश आई.टी. सेल एवं रिसर्च विभाग, प्रदेश संस्कृति विभाग के पदाधिकारी शामिल हुये।
विधानसभा चुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय मंत्री रविन्द्र चौबे एवं वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन सहयोग से कांग्रेस के सभी संगठन मोर्चा प्रकोष्ठ ने राज्य में परिवर्तन करने महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन किया। ठीक उसी तरह लोकसभा चुनाव 2019 में छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों में जीत दर्ज करने रणनीति बनाने बैठक में चर्चा हुई। विधानसभा चुनाव के पहले हुये बूथ कमेटी गठन, प्रशिक्षण शिविर, कार्यकर्ता सम्मेलन सहित हुये विभिन्न कार्यक्रमों की तरह ही लोकसभा चुनाव के लिये कार्यक्रम चलाने चर्चा की गयी। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रभारीद्वय डॉ. चंदन यादव, अरूण उरांव, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बी.डी. कुरैशी, बैजनाथ चंद्राकर, गुरमुख सिंह होरा, लखेश्वर बघेल, सुभाष शर्मा, अजय अग्रवाल, पुष्पा देवी सिंह, श्रीमति शांति सलाम, प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, सुर्यमणी मिश्रा, राजेन्द्र तिवारी, रमेश वर्ल्यानी, शंकर लाल ताम्रकार, महेन्द्र छाबड़ा, अरूण भद्रा, शशीकांत राठौर, कल्पना पटेल, अटल श्रीवास्तव, वाणी राव, मलकित सिंह गेंदु, दीपक दुबे, सीजू एन्थौनी, उत्तम वासुदेव, शकील अहमद, भोलाराम साहू, राजकुमार अंचल, अलाली राम यादव, हेमंत बंजारे, अब्दुल गनी खान, शारिक रईस खान, रमेश पैगवार, किरण सिन्हा, सुरेन्द्र प्रताप जयसवाल, सुनिल बजारी, विकास तिवारी, रामशरण यादव, कन्हैया अग्रवाल, विवेक बाजपेयी, महेश दुबे, अरूण सिंह चौहान, जागेश्वरी वर्मा, शशीप्रभा गायकवाड़, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, राधेश्याम विभार, सैय्यद अफसर अली, तुकाराम साहू, विजय बघेल, रामअवतार देवांगन, विरेन्द्र कोसरिया, निलेन्द्र शर्मा, सुशील शर्मा, डॉ. खेमचंद पटेल, अलक चर्तुवेदानी, नरेश ठाकुर, प्रकाश रामटेके, प्रमोद कुमार गौतम, निलेन्द्र शर्मा, जे.पी. वर्मा, पुरषोत्तम साहू, जितेन्द्र गोयल, प्रेम कुमार यदु, बी.आर साहू शामिल हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *