रायपुर : 29मार्च2025,साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लगेगा. इस दौरान ही शनि अमावस्या और शनि गोचर का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है.
पंचांग के अनुसार, इस बार शनि अमावस्या के दिन कर्म शनिदेव मीन राशि में गोचर कर रहें हैं साथ ही साल का पहला सूर्य ग्रहण भी इसी दिन लगने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के दृष्टी से यह दिन बहुत ही खास हैं. यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है जोकि भारत में दिखाई नहीं देगा.
नासा के मुताबिक, 29 मार्च 2025 को लगने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण है. यह यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक और आर्कटिक महासागरों के क्षेत्रों में देखा जा सकेगा. सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, दोपहर 2 बजकर 21 मिनट पर प्रारंभ होगा और शाम 6 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगा. इस ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 53 मिनट की रहने वाली है…