रायपुर ब्रेकिंग : सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान, कहा – होटल रेस्टोरेंट में नॉनवेज और वेज का किचन अलग अलग होना चाहिए. जो सेंसेटिव इलाके हैं और कहीं वेज नॉनवेज दोनों मिलता है तो स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए. लोगों की मान्यता ओर विश्वास को तोड़ने का काम हम नहीं करना चाहिए. अमेरिका इंग्लैंड जापान में जब हम जाते हैं तो वहां लिखा होता है हिन्दुस्तानी होटल लेकिन उसको चलाने वाले बांग्लादेशी या पाकिस्तानी होते हैं. तो वैसी स्थिति हमारे देश में ना बने ऐसी कोशिश होना चाहिए.