कसडोल : लवन. लवन नगर अंतर्गत ग्राम सरवाडीह (कोलिहा) में प्राथमिक शाला में निर्मित अतिरिक्त भवन का शुक्रवार लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था जिसमे मुख्य अतिथि कसडोल विधायक संदीप शामिल हुए इस दौरान उन्होंने प्राथमिक शाला में नव निर्मित अतिरिक्त कक्ष भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता में है बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिले इसके लिए संसाधन भी जरूरी है अच्छे संसाधन से ही शिक्षा का विकास होता है वही शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु,देवीलाल बार्वे,सतीश पांडेय,कोमल वर्मा,प्रताप डहरिया,मृत्युंजय वर्मा,रूपचंद मनहरे,बीरेंद्र बहादुर कुर्रे, त्रिभुवन वर्मा,सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।