रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के सचिवालय द्वारा महापौर एजाज ढेबर के आदेशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर की मेयर इन काउंसिल एमआईसी की बैठक दिनांक 18 जुलाई 2024 गुरूवार को दोपहर 1 बजे महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल स्थित सभाकक्ष में आहुत की गयी है। उक्त जानकारी नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त एवं सचिव विनोद पाण्डेय ने दी है।