मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनका मंत्रीमंडल हुआ राममय

Chhattisgarh

रायपुर ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ की जनता के खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए राम मय,अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ आज भगवान श्री राम ळला के दर्शन  करने अध्योध्य के लिए रवाना हुए हैं। कोशा के धोती कुर्ता,भगवा रंग में रंगे मंत्री मंडल आज नजर आए,चेहरे में चमक ,भगवान राम जी के दर्शन के लिए जा रहे हैं।

*राम काज और राम भक्ति की इसी गहरी भावना के साथ ननिहाल का स्नेह और भक्ति लेकर अयोध्या धाम में भांचा राम के दर्शन के लिए निकले मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनके कैबिनेट के सहयोगी*

*कहा – प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रभु से करेंगे कामना*

*प्रभु श्री राम के लिए उपहार स्वरूप ले जा रहे माता शबरी के पवित्र धाम शिवरीनारायण के मीठे बेर और पानी*

*प्रभु को विष्णु भोग चावल, सीताफल और मिष्ठान्न के लिए अईरसाऔर करी लड्डू का लगाएंगे भोग*

*प्रभु की वस्त्र सज्जा के लिए स्थानीय कोसे से बने वस्त्र भी*

*मुख्यमंत्री ने जो उपहार की थाली तैयार की है उसे गौर करें तो पाएंगे कि इसके सभी पदार्थ राम कथा से संबंधित ही है चाहे विष्णु भोग हो चाहे सीताफल हो, सबसे प्रभु के छत्तीसगढ़ प्रवास का दिव्य स्मरण होता है*

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय अयोध्या में माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी उपहार स्वरूप रामलला को भेंट करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री  साय विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, कारी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी रामलला को भेंट करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *