New Delhi : NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा,
देश में NEET पेपर लीक मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है.
इस बीच झारखंड के देवघर जिले से 5 शातिरों को गिरफ्तार किया गया है.
मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है.
जानकारी के अनुसार, हजारीबाग के एक सेंटर से सबसे पहले पेपर लीक हुआ था.
दरअसल पटना में जो जली हुई प्रश्न पत्र की बुकलेट मिली है, उसके आधार पर पता चला है कि हजारीबाग के सेंटर से पेपर लीक हुआ था.
पांचों गिरफ्तार शख्स से पूछताछ की जारी है…