पुलिस विभाग के अधिकारियों ने नारायणपुर में हुए नक्सली मदभेद में मारे गए नक्सलियों की पुष्टि की और भारी मात्रा में बरामद हथियारों की जानकारी दी

Chhattisgarh

नारायणपुर : पुलिस विभाग के अधिकारियों ने नारायणपुर में हुए नक्सली मदभेद में मारे गए नक्सलियों की पुष्टि की और भारी मात्रा में बरामद हथियारों की जानकारी दी।नारायणपुर पुलिस द्वारा संचालित नक्सल विरोधी “माड़ बचाओ अभियान: नक्सलवाद से माड़ को बचाओ” में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता।

नक्सली पीएलजीए मिलिट्री कम्पनी नम्बर 01 एवं माड़ डिविजन सप्लाई टीम के साथ हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 08 हथियारबंद और वर्दीधारी माओवादी ढेर।

*मृत नक्सलियों में 03 डी.व्ही.सी.एम., 03 पीपीसीएम माड़ डिवीजन पीएलजीए कंपनी नं. 01 के शामिल 02 की पहचान होना शेष।*

*माड़ डिवीजन के कुतुल एरिया कमेटी क्षेत्र में कोडमरका फरसबेड़ा के जंगलों में चलाया गया था नारायणपुर पुलिस का नक्सल विरोधी “माड़ बचाओ अभियान”*

*संयुक्त अभियान में नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाडा, कांकेर जिलो के एलिट फोर्सेस डीआरजी एवं एसटीएफ के साथ 53वी वाहिनी आईटीबीपी एवं बीएसएफ 135वीं वाहिनी का बल रहा शामिल।*

*कुल 05 दिनों तक चला अभियान। इसमें महिला कमांडो की विशेष भूमिका रही।*

*मौके से 01 नग इंसास रायफल, 02 नग 303 रायफल, 03 नग 315 बोर रायफल, 01 नग बीजीएल लांचर सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामान व अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद।*

*मुठभेड़ में बड़ी संख्या में अन्य नक्सलियों के मारे जाने अथवा घायल होने की संभावना।*

*45 दिनों के अंदर नारायणपुर पुलिस के नक्सल विरोधी माड़ बचाओ अभियान को चौथी बड़ी सफलता कोडतामरका से पहले उत्तरी माड़ में काकुर, दक्षिणी माड़ में रेखावाया एवं पूर्वी माड़ क्षेत्र में ईरपनार -भट्बेड़ा में मिल चुकी है बड़ी सफलता।*

*भय और हिंसामुक्त माड़ अब दूर नहीं। ग्रामीणों में जगी नक्सली भय से आजादी की आशा।*

*अभियान में एसटीएफ के जवान नितेश एक्का बहादुरी से नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुए, दो अन्य जवान घायल और खतरे से बाहर ।*

*नक्सलियों से बरामद हथियारों की जानकारी*

घटना स्थल के अलग-अलग स्थानों से कुल 08 वर्दीधारी नक्सलियों का शव तथा शव के पास से 01 नग इंसास रायफल, 02 नग 303 रायफल, 03 नग 315 बोर रायफल, 01 नग बीजीएल लांचर एवं भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ, दवाईयां सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामान बरामद हुआ। घटना स्थल में और भी खून के धब्बे दिखाई दिया जिससे प्रतीत होता है कि इस मुठभेड़ में बडी संख्या में अन्य नक्सलियों के घायल अथवा मारे जाने की संभावना है।

*मारे गए नक्सलियों के नाम*

1. सुदरू, सीवायपीसी- पीएलजीए कंपनी नं. 01/डीव्हीसीएम, 8 लाख इनामी
2. वर्गेश, सीवायपीसी- पीएलजीए कंपनी नं. 01/डीव्हीसीएम, 8 लाख इनामी
3. ममता, सीवायपीसी- पीएलजीए कंपनी नं. 01/डीव्हीसीएम, 8 लाख इनामी
4. समीरा, पीपीसीएम- पीएलजीए कंपनी नं. 01, 8 लाख इनामी
5. कोसी, पीपीसीएम- पीएलजीए कंपनी नं. 01, 8 लाख इनामी
6. मोती, पीपीसीएम- पीएलजीए कंपनी नं. 01, 8 लाख इनामी

अन्य 02 मृत माओवादियों की पहचान कार्यवाही जारी है।

शहीद जवान और घायल जवानों के नाम

*शहीद जवान का विवरण*

(01) एसटीएफ आरक्षक 606 नितेश एक्का उम्र 27 वर्ष निवासी जिला जशपुर।

*घायल जवानों का विवरण*

(01) एसटीएफ आरक्षक 1075 लेखराम नेताम उम्र 28 वर्ष निवासी जिला धमतरी।

(02) एसटीएफ आरक्षक 831 कैलाश नेताम उम्र 33 वर्ष निवासी जिला कोण्डागांव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *