आईईडी विस्फोट, 2 जवान घायल

Chhattisgarh

नारायणपुर जिला : जिला नारायणपुर के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कुतूल और मोहंदी के मध्य जंगलों में एरिया डॉमिनेशन में आईटीबीपी 53वीं वाहिनी की टीम निकली थी l जहां सर्चिंग के दौरान सुबह लगभग 06:30 बजे ग्राम कुतुल के पास माओवादियों द्वारा पूर्व से लगाये आईईडी विस्फोट होने से स्फ्लिंटर लगने से आईटीबीपी के दो जवानों को आंशिक चोट आई है।घायल जवानों की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है।वही अब क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है।नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने ख़बर कि पुष्टि कि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *