कुनकुरी : दिनांक 21जून 2019 को आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोयोला स्कूल के आडिटोरियम में योग प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।अधिकारियों ने सामूहिक योग प्रदर्शन में भाग लिया।
कुनकुरी एसडीएम रवि राही ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए योग बहुत जरूरी है।योग से शरीर स्वस्थ ,निरोग , मन शांत रहता है,। आज सुबह 07से09बजे तक अधिकारियों ने सामूहिक रूप से योगा किया एवम् योग के महत्व को समझा।
इस कार्यक्रम में कुनकुरी एसडीएम रवि राही , तहसीलदार किशोर शर्मा , नायक तहसीलदार अनुराधा पटेल , बीईओ भटनागर , पटवारी व अन्य कर्मचारियों ने लगभग 250 लोगों की संख्या में उपस्थित रहे।