ईरानी राष्ट्रपति रईसी के लापता हेलीकॉप्टर का मलबा मिला

International

ईरानी राष्ट्रपति रईसी के लापता हेलीकॉप्टर का मलबा मिला, क्रैश वाली जगह पर किसी के जिंदा होने के संकेत नहीं।ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को लेकर जा रहे काफिले का हेलीकॉप्टर रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया।अधिकारियों ने बताया है कि अब राहत-बचाव दल दुर्घटना वाली जगह पर पहुंच गया है।बचाव दल ने रईसी के हेलीकॉप्टर के मलबे को ढूंढ लिया है।ईरानी मीडिया के मुताबिक दुर्घटनास्थल पर किसी के जिंदा होने का कोई संकेत नहीं मिला है।ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी पूर्वी अजरबैजान जा रहे थे।इसी दौरान अजरबैजान के सीमावर्ती शहर जोल्फा के करीब दुर्घटना घटी।ये ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 600 किलोमीटर दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *