रायपुर : 3 किसान कानून को लागू होने पर सुप्रीम कोर्ट ने लागू होने पर अगले आदेश तक रोक दी गई है।
पिछले साल बने इन क़ानूनों को लेकर विभिन्न किसान संगठन3 किसान कानून को वापस लेने की मांग को लेकर पिछले महीने से दिल्ली सीमा में धरने पर बैठे हैं। अदालत ने साथ ही इस संबंध में आगे वार्ता के लिए एक समिति गठित कर दी है। इस समिति के सदस्य होंगे – बीएस मान, प्रमोद कुमार जोशी, अशोक गुलाटी और अनिल धनवंत। सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रदर्शनकारी किसानों से सहयोग करने के लिए कहा और कहा कि ‘कृषि क़ानूनों पर जारी गतिरोध को दूर करने के मक़सद से एक समिति गठित करने उन्हें कोई भी शक्ति नहीं रोक सकती।