उपमुख्यमंत्री अरुण साव संबलपुर लोकसभा क्षेत्र के रेंगाली में आयोजित विजय संकल्प रैली में हुए सम्मिलित

Chhattisgarh

संबलपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ओडिशा में लगातार चुनावी सभाएं कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में जबरदस्त माहौल बनाया है। उपमुख्यमंत्री  साव गांव गांव में। सभाएं और बैठक कर जनता से सीधे जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं, शुक्रवार को उन्होंने संबलपुर लोकसभा क्षेत्र के रेंगाली विधानसभा के सानाटिकरा में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। रैली में श्री साव ने कहा कि, एक गरीब मां का बेटा आज देश का प्रधानमंत्री है। उन्होंने 10 वर्षों में गांव, गरीब और किसानों के लिए काम किया है। कोरोना काल में गरीबों को 5 किलो मुफ्त अनाज दिया, और आज तक देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दे रहे हैं। सभी देशवासियों को फ्री में कोरोना वायरस से बचाव का टीका लगवाया, क्योंकि वो गरीब मां का बेटा है। लोगों के दुख दर्द को समझता है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, मोदी जी ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं को मासिक एक हजार रुपए देने की गारंटी दी थी। आज महिलाओं को तीन किश्त मिल चुकी हैं। किसानों का धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी की जा रही है। यहां ओडिशा में भी मोदी जी ने सुभद्रा योजना के तहत महिलाओं को दो साल में 50 हजार रुपए का कार्ड देने का वादा किया है, जिसे दो साल में खर्च कर सकेंगे। किसानों का धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदी की जाएगी।

मुख्यमंत्री साव ने कहा कि,मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, संबलपुर लोकसभा से केंद्रीय मंत्री और भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी धर्मेंद्र प्रधान जी और रेंगाली विधानसभा से नौरी नायक को जनता का भरपूर प्रेम और आशीर्वाद मिल रहा है। केंद्र में मोदी जी की और ओडिशा में भाजपा की सरकार होने पर राज्य में तेजी से विकास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *