मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना कहा, कांग्रेस के बातो का कोई अर्थ नहीं हैं,वो अपना संतुलन खो चुकी है, जैसे जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी हैं

Chhattisgarh

रायपुर : ओडिसा दौरे पर  थे आज सीएम विष्णु देव साय, आज शाम को लौट कर आए रायपुर उन्होंने कहा आज पांचवा दिन था ओडिसा चुनावी दौरा का,अभी तक 6 लोकसभा क्षेत्र और 13 विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं,बहुत अच्छा वातावरण है,बीजेपी के पक्ष में निश्चित तौर पर प्रदेश की सरकार बदल रही है,वहां की जनता परिवर्तन चाह रही है,बीजेपी की सरकार बनेगी, लोकसभा में अधिकांश लोकसभा सीट भार बीजेपी जीतेगी।

कांग्रेस के बीजेडी और बीजेपी को भाई बताने वाले बयान पर मुख्यमंत्री विष्णु साय ने पलटवार करते हुए कहा कांग्रेस के बातो का कोई अर्थ नहीं हैं,वो अपना संतुलन खो चुकी है, जैसे जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायबरेली में कर रहे प्रचार पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा हा वो पहले भी चुनाव का प्रभार संभाल चुके है लेकिन कही सफलता नहीं मिली हैं, उत्तरप्रदेश में मात्र 2 सीट जीती थी, तो ऐसा कुछ खास तो हैं नहीं।

कांग्रेस से बीजेपी आए नेताओं को सैलजा के लोकसभा भेजने पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा,बीजेपी के हमारे मंत्रीगण, प्रभारीगण, सभी ओडिसा झारखंड सभी जगहों पर जाकर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *