पुलिस परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए जाने को लेकर अभ्यर्थियों में बेहद नाराजगी

Chhattisgarh

रायपुर :दिनांक19/06/2019/ जिला पुलिस परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए जाने को लेकर अभ्यर्थियों में बेहद नाराजगी है। अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि मंडल ने आज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल से उनके निवास पर मुलाकात की और परीक्षा परिणाम जल्द घोषित कराए जाने के लिए शासन शासन स्तर पर बातचीत करने हेतु आग्रह करते हुए ज्ञापन सौंपा।गौरतलब है कि 61400 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा सितंबर 2018 में दी थी। बावजूद अभी तक परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं।भाजयुमो के जिला महामंत्री सचिन मेघानी व प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में अभ्यर्थी अनिल साहू,राजू यादव,राज कौशल,सुनील राजपूत,नेहा सिंह,निशा जैन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *