रायपुर ब्रेकिंग : विधायक अजय चंद्राकर का बयान,राधिका खेड़ा विवाद मामले में जांच को लेकर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का कहा,यह सब औपचारिकता है,कांग्रेसियों ने एक महिला के साथ अपमानजनक व्यवहार किया,राधिका खेरा इतनी असुरक्षित हो गई, कि वे पीसीसी चीफ के पास जाने के लिए अपनी मां को लेकर गई,यह कांग्रेस की संस्कारहीनता है,महिलाओ के साथ कैसे व्यवहार करें यह कांग्रेस को नहीं पता,इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।
*मोदी,शाह 10वीं पास हमें क्या संविधान सिखाएंगे, चरणदास महंत के इस बयान पर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा वे संतुलित बोलने वाले आदमी असंतुलित बोल रहे,इसके पीछे कही न कहीं कोई कारण हैं,उन्होंने भाभी जी को चुनाव लड़ाकर कोई गलती की,ऐसा मुझे लगता हैं।
अजय चंद्राकर ने दीपक बैज को बताया स्क्रिप्टेड नेता है,कहा,भूपेश बघेल जो बोल दे या पेपर में वो जो पढ़ ले,अपनी भाषा में वे उसे दोहरा देते हैं,बैज का कोई मौलिक चिंतन नहीं हैं,भाषा का स्तर कांग्रेस का पीएम को लेकर लगातार गिर रहा हैं,पीएम पद को कांग्रेस ने सड़क छाप पद की तरह ले लिये हैं,कांग्रेस का ये भाषा अच्छम्य हैं,कांग्रेस के पूरे राष्ट्रीय स्तर से लेके लोकल स्तर के नेताओं को क्षमा माँगनी चाहिए,