रुक्‍मणी पावर प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट होने वाले 7 मजदूर झुलस गए …. मामला खरसिया क्षेत्र की

Chhattisgarh

रायगढ़ : खरसिया के रुक्‍मणी पावर प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट होने से प्लांट के अंदर काम कर रहे 7 मजदूर झुलस गए ।तीन गंभीर रुप से झुलसे मजदूरों को रायगढ़ रेफर किया गया है। रुक्मणी पावर प्लांट खरसिया के ग्राम रानीसागर में स्थित है।

सूत्रों के अनुसार खरसिया के ग्राम रानी सागर में स्थित रुकमणी स्टील प्लांट में शुक्रवार शाम शाम 7 बजे के आसपास फर्नेस में अचानक हुए ब्लास्ट हो गया। इस घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। काम कर रहे मजदूर आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए। वहीं दो मजदूरों अपनी जान बचाने के लिए छलांग लगा दी जिससे उनके पैर व अन्य स्थान में गम्भीर चोट आई है ।घायल मजदूरों को सिविल अस्पताल खरसिया उपचार के लिए लाया गया था जिसमें 3 मजदूर की हालत चिंताजनक बनी हुई थी । जिन्हें उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है ।पावर प्लांट पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के छोटे भाई बजरंग अग्रवाल खरसिया का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *