भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेंट की मोदी मैजिक

Chhattisgarh

रायपुर : आज गृह मंत्री गृह अमित शाह का छत्तीसगढ  दौरा पर है ,रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में अमित शाह  का भव्य स्वागत भाजपा नेताओं ने किया।

राजनांदगांव लोकसभा में आम सभा को संबोधित करने छत्तीसगढ़ पधारे देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का स्वागत रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  के नेतृत्व में किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ सांसद सुनील सोनी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता सह प्रभारी, रजनीश शुक्ला, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश कार्य समिति प्रीतेश गांधी, भाजपा नेता आकाश विंग ने स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने भेंट की मोदी मैजिक

स्वागत के अवसर पर माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह  को भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने अपनी किताब बदहाल से बेमिसाल भारत की कहानी आंकड़ों की जुबानी मोदी मैजिक भेंट की, उसके बाद अमित शाह राजनांदगांव खेरागढ़  के लिए एयरपोर्ट से सीधे रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *