झूठ क़े सहारे सत्ता मे आई भाजपा इस बार नहीं चलेगी इनकी जुमलेबाजी जनता समझ चुकी है इनकी हकीकत – दीपक बैज

Chhattisgarh

कोंडागांव – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह बस्तर सांसद दीपक बैज कोंडागांव जिले क़े मर्दापाल मे पहुंच कार्यकर्ताओं की बैठक ली मर्दापाल शिव मंदिर परिसर मे बैठक आहूत की गयी जहाँ पर सांसद बैज ने आगामी लोकसभा चुनाव क़े लिए कार्यकर्ताओं को चार्ज करते कहा चुनाव पार्टी लड़ती है हमारा प्रत्याशी पंजा छाप है कार्यकर्ताओं क़े दम पर हम चुनाव जीतेंगे मोदी क़े कार्यकाल को पिछले 10 सालों से देख रहे हैँ देश मे हाहाकार मचा हुआ है पेट्रोल डीजल गैस क़े दाम आसमान छू रहे हैँ महिलाओ से पूछे वे बताएंगे घर का रसोई चलाने मे कितना दिक्क़त हो रहा है भाजपा झूठ क़े सहारे सरकार मे आती है भूल जाती है अपने वादों को यही भाजपा और भाजपाइयों की हकीकत है विधानसभा चुनाव मे धोखे से जीती है भाजपा लोकसभा मे कांग्रेस क़े सांसद ज्यादा से ज्यादा जीतकर आएंगे हमारे कार्यकर्ताओं की ऊर्जा बयां कर रही है।बैठक क़े दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दीवान बस्तर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य पूर्व विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप प्रदेश कांग्रेस सचिव सकुर खान जिला कांग्रेस महामंत्री रितेश पटेल पीसीसी सदस्य राजू साहू मर्दापाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुखराम पोयाम रामनाथ नाग वरुण सेठिया देवेन्द्र कोर्राम रामब्रिज ठाकुर जनपद सदस्य परमिला बघेल आनंद यादव देवसिंग बघेल बलिराम सोरी मनीराम कोर्राम गंगाराम कोर्राम दशी राम सोढ़ी रति सोढ़ी सहित क्षेत्र क़े प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *