छत्तीसगढ़ : रायपुर दिनांक 04/06/2019 मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के पितृ शोक पर आज छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर,पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे एवं विधायक नारायण चंदेल आज उनके गृह ग्राम जैत जिला सीहोर मध्यप्रदेश पहुंचे।
चौहान के निवास पर उन्होंने उनके पिता स्व. प्रेम सिंह चौहान के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।