स्वास्थ्य विभाग की बड़ी उपलब्धि, जिला कोरिया में आज़ादी के बाद पहली बार बड़ी स्वास्थ्य सुविधा प्रारंभ

Chhattisgarh

 

*स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंहदेव ने जनकपुर में सिजेरियन सुविधा की शुरुआत पर दी बधाई*

कोरिया 31 दिसंबर 2021 : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के मार्गदर्शन में सुदूर क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। इसी कड़ी में जिला कोरिया मुख्यालय से 150 किमी दूर एफआरयू जनकपुर में स्वतंत्रता के बाद पहली बार सिजेरियन सुविधा प्रारंभ हो गई है। इस सुविधा की शुरुआत होने से अब जनकपुर में महिलाओं को सिजेरियन प्रसव के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें जनकपुर स्थित एफआरयू में ही यह सुविधा उपलब्ध हो पायेगी, इस सुविधा की शुरुआत पर स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंहदेव ने विभागीय अधिकारियों को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *