हेलमेट जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

Chhattisgarh

रायपुर : सड़क सुरक्षा माह 2024 के अंतर्गत आज यातायात पुलिस रायपुर द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसे रायपुर ग्रामीण के विधायक  मोतीलाल साहू कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इससे पहले कलेक्टर रेडक्रॉस सभा कक्ष में जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली एवं यातायात नियमों के पालन करने की बात कही। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने सभी को शपथ दिलाई कि हम सभी सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाएंगे, कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएंगे कर चलते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाएंगे और मोबाइल में बार करते हुए गाड़ी नहीं चलाएंगे हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे तथा अपने परिजनों से पालन करेंगे और सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनास मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वजीत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *