फिर छलका शिवराज का दर्द

Madhyapradesh

भोपाल: कुर्सी जाने से परेशान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (Former Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) का दर्द जहां उनके बयानों से झलक रहा है, वहीं उनके पुत्र कार्तिकेय ने भी यह कहकर सियासत गरमा दी कि वादों के लिए उनके पिता सडक़ों पर भी उतर सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (Former Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने पिछले दिनों पोस्टरों (Poster) पर से अपने चित्र और नाम हटने का जहां दर्द छलकाया था, वहीं वे कल यह कहकर पार्टी और विरोधियों को चेतावनी दी कि मैं रिजेक्टेड नहीं हूं। मेरे अभी भी कई चाहने वाले हैं। वहीं उनके पुत्र कार्तिकेय ने सीहोर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज भी जनता के दिलों के सिंहासन पर राज करते हैं। मेरे पिता जनता की भलाई और मुख्यमंत्री रहते उनके द्वारा किए गए वादों को पूरे करवाने के लिए सडक़ पर भी उतर सकते हैं।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *