छत्तीसगढ़ : रायपुर, 02 जून 2019 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के डौडीलोहारा के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1.30 बजे रायपुर से रवाना होकर 2.00 बजे डौडीलोहारा पहुंचेगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे यहां से प्रस्थान कर 3.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।