रायपुर : प्रचंड बहुमत के साथ दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे नरेन्द्र दामोदरदार मोदी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत स्वर्णीम युग की ओर आगे बढ़ेगा। उनकी पूरी टीम को भी बधाई देते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मोदी का विजन देश को परम वैभव के शिखर पर पहुंचायेगा। विश्व में अपने आप में नरेन्द्र मोदी एक जनप्रिय नेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं। निश्चित रूप से उनका नेतृत्व भारत को नई ऊंचाईयां देगा। नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व से भारत दिन दुनी रात चौगुनी तरक्की करेगा। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ मोदी भारत के सभी वर्ग के लोगों के लिए नि:स्वार्थ भावना से काम करते हैं। उन्होंने अपने लिए कभी कुछ नहीं सोचा किया। उनका हर पल भारत माता की सेवा में समर्पित है। पिछले 5 वर्ष मोदी के नेतृत्व ने भारत को विश्व में एक अलग स्थान दिया है। पूरी दुनिया मोदी के नेतृत्व की सराहना करते नहीं थकता। विश्व के महाशक्ति भी उनके नेतृत्व की प्रशंसा की है। आर्थिक सामरिक दृष्टि से भारत को मजबूती प्रदान करने वाले मोदी के नेतृत्व में ही भारत सुरक्षित है और नई ऊंचाईयों को छुने जा रहा है।