खमतराई,सन्यासी पारा,शिवानंद नगर,महेश कालोनी,नया तालाब ,गुढ़ियारी में पानी की समस्या का लिया जायजा : विकास उपाध्याय

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर30 मई 2019 गर्मी में पानी की समस्या को देखते हुए पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय द्वारा खमतराई ,शिवानंद नगर,सन्यासी पारा,महेश कालोनी, नया तालाब,गुढ़ियारी में पानी की समस्या को लेकर नगर निगम के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण,15 साल की बीजेपी सरकार के द्वारा जनता के हित मे नही किया गया काम आज भी वार्ड में पानी की समस्या लगातार बनी हुई है।  विकास उपाध्याय  ने वार्ड में पानी की समस्या का जायजा लेते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही आचार संहिता के चलते हमें काम करने का मौका नहीं मिला पर सिर्फ 15 दिन के इस समय में हमने बहुत अधिक समस्या का निराकरण कर समाधान किया है अगर 2 से 3 माह पूर्व समय मिल गया होता तो पानी की समस्या को हल कर लिया होता ,  विधायक ने कहा कि कांग्रेश हमेशा जनता के हित में काम करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है ,छत्तीसगढ़ में 15 साल से बीजेपी की सरकार थी उसके बाद भी यहां पर जनता की समस्याओं को अनदेखा किया गया। रायपुर शहर से कैबिनेट में दो-दो मंत्री थे उसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई थी, आज विकास उपाध्याय द्वारा नगर निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया । पानी की समस्या एक बहुत बड़ी समस्या है जिसमें विकास उपाध्याय ने तत्काल निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को बुलाकर पानी का टैंकर बढ़ाने के निर्देश दिए और कहा कि आने वाले समय में अगले गर्मी में आप सभी को इस पानी की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी एवं किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या अब उत्पन्न नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *