रायपुर : थाना कबीर नगर को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत सीता नगर के खाली प्लाट झाड़ी के पास एक व्यक्ति थैला में शराब रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर उक्त व्यक्ति की पतासाजी करते हुए चिन्हांकित कर व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम दीपक कुमार गिरी निवासी हीरापुर राम जानकी मंदिर के पास थाना कबीर नगर रायपुर का रहने वाला बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैला की तलाशी लेने पर थैले में देशी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में दीपक कुमार गिरी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी दीपक कुमार गिरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 42 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 4,620/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 256/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – दीपक कुमार गिरी पिता अनिल गिरी उम्र 22 वर्ष निवासी हीरापुर राम जानकी मंदिर के पास थाना कबीर नगर रायपुर।