रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विधानसभा पहुँचे। मुख्यमंत्री आज कार्यमंत्रणा समिति की बैठक और सदन के दूसरे दिन कार्यवाही में हुए शामिल।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दयानंद को नया दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि पी. दयानंद भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के अधिकारी है और उन्हें मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में जाते हुए।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।