भटगांव विधानसभा : सूरजपुर के भटगांव विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के भैयाथान में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, जहां कार्यक्रताओं ने ढोल नगाड़ा के साथ आतिशबाजी कर गर्मजोशी से स्वागत किया, वहीं विधायक लक्ष्मी राजवाड़े को लड्डूओं से तौला गया, वहीं विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा की महिला शशक्तिकरण के लिए योजना बना कर कार्य किया जाएगा और भटगांव विधानसभा क्षेत्र के जनता के साथ मै सदैव खड़ी रहूंगी।