नक्सलियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या कर दी

Chhattisgarh

बीजापुर : नक्सली अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बीजापुर के भैरमगढ़ थाना के कोस्टापारा इलाके में नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। एसपी गोवर्धन ठाकुर ने इस घटना की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने शनिवार की दरमियानी रात मुखबिरी के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ता को घर से निकलकर धारधार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में भय का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *