थाना सिटी कोतवाली राजनांदगाॅव पुलिस की कार्यवाही

Chhattisgarh

राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक  राजनादगांव मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्ग दर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल राजनादगांव के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व मे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गुम मोबाईल के पतासाजी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत 10 नग विभिन्न कंपनियों के गुम मोबाईलों को तलाश कर प्रार्थियों को सुपूर्द किया गया है। प्रार्थियों को उनके गुम मोबाईल मिल जाने से कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से खुश होकर सभी स्टाफ को धन्यवाद दिया गया। आगे भी गुम मोबाईल के पतासाजी लगाातार जारी रहेेगी।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी कोतवाली सी0सी0टी0एन0एस0 महिला आरक्षक रानू दुबे, आरक्षक दिनदयाल कंवर एवं आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा की सराहनीय भुमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *