रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में स्पष्ट रूझान और भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने के संकेत मिलने के बाद भाजपा के चुनाव सह प्रभारी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया विशेष विमान से दोपहर 03ः30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर आएंगे। मांडविया सायं 04 बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। मांडविया आज रात्रि भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रहेंगे।