शहर को सुंदर बनाने के लिए अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई शुरू

Chhattisgarh

बस्तर : आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर शहर से अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अवैध रूप से सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार किया जा रहा है । विगत दिनों निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निगम राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं निगम अतिक्रमण दस्ते को शहर के विभिन्न मार्गो में अवैध रूप से अतिक्रमण किये दुकानदारों पर कार्रवाई करना का निर्देश दिया गया था, सड़क किनारे अवैध कब्जे से शहर की सुंदरता के अलावा यातायात व्यवस्था पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है ,सड़क किनारे कब्जे से साइड में चलने वालें लोगों को काफी समस्या उत्पन्न होती है ,सड़क किनारे वाहन पार्किंग नहीं हो सकते जिससे यातायात व्यवस्था बाधित होने की समस्या आए दिन होती रहती है,साथ ही अवैध कब्जे से अन्य भी समस्याएं शासन के समक्ष उत्पन्न होती हैं जिस पर कार्रवाई किया जाना अति आवश्यक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *