रायपुर : भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, चुनाव आयोग को बीजेपी ने भेज दी है। 40 सदस्यीय इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, ओमप्रकाश माथुर, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख लाल मांडविया, शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी, मनोज तिवारी, रवि किशन सहित पूर्व सीएम रमन सिंह, अरूण साव , नारायण चंदेल,बृजमोहन अग्रवाल, व अन्य के भी नाम हैं। 40 में करीबन 20 नेता छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता हैं।
